सड़क के किनारे लोग कर रहे हैं सड़क की जमीन अतिक्रमण,सड़क अतिक्रमण से होता है दुर्घटना

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क


बेगूसराय/खोदावंदपुर-हाल के दिनों में सड़कों पर अतिक्रमण आम बात हो गया है। बेरोजगारी इतना है कि कहीं भी फुटपाथ बचा ही नहीं। खासकर वह स्थान जहां चौक चौराहा हो। वहां की तो कुछ बात ही अलग है। जी हां खुदाबनपुर प्रखंड भी इससे अछूता नहीं है। अभी हम पहुंचे हैं खुदाबांदपुर प्रखंड के दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक यह चौक काफी भीड़ भार वाला जगह है। यहां से चारों ओर वाहनों का आना-जाना होता है ।दौलतपुर से छौराही की ओर, बेगूसराय की ओर, महथी पुल की ओर और रोसरा की ओर। चौराहे से जब आप रोसरा या बेगूसराय की ओर आइएगा तो आपको दिखाई ही नहीं देगा कि रोसरा से कौन गाड़ी आ रही है बेगूसराय की ओर और बेगूसराय की ओर से कौन गाड़ी जा रही है रोसड़ा की ओर।

- Sponsored Ads-

सड़क के किनारे लोग कर रहे हैं सड़क की जमीन अतिक्रमण,सड़क अतिक्रमण से होता है दुर्घटना 2क्योंकि दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक पर एन एच31 एवं दौलतपुर छौराही सड़क के कॉर्नर पर उत्तर की ओर एक यात्री पराव है। उसके आगे सड़क पर स्थाई तौर पर फल मंडी सजा दिया गया है। फलों की दुकान लगती है और उसी के आगे में ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा जो चौरई जाती आती है यात्री को चढ़ाने उतारने के लिए वहां खड़ा रहता है। जिसके कारण सड़क तंग हो गया है और अक्सर यहां दुर्घटना होता है। हाल के दिनों की ही बात करें तो अब तक करीब आधा दर्जन लोग अपनी जान गवा चुके हैं । जबकि दर्जनों लोग स्थाई रूप से दिव्यांग हो चुके हैं ।बावजूद इस चौक पर अतिक्रमणकारियों का साम्राज्य है। प्रशासन देखकर भी मौन है। दिन में चार बार खुदाबनपुर पुलिस की गस्ती गाड़ी आती और जाती है।

सड़क के किनारे लोग कर रहे हैं सड़क की जमीन अतिक्रमण,सड़क अतिक्रमण से होता है दुर्घटना 3यहां वहान चेक भी किया जाता है। घंटों पुलिस की गाड़ी चौक पर खड़ी रहती है लेकिन उनकी नजर इस चोड़ाहा पर जो अतिक्रमण है जिसके कारण राहगीरों को वाहन चालकों को कठिनाई होता है। लोग हादसे का शिकार होते हैं। इस और ध्यान नहीं है । स्थानीय लोगों की मांग है स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस ओर नजरे इनायत करें । इस चौक को अतिक्रमण से मुक्त कारावे ।अन्यथा यूं ही यह चौक मौत चौक के नाम से जाना जाएगा और लोग तमासबिन बने रहेंगे। एक कदम हम और आगे बढ़ते हैं दौलतपुर चौक से नारायणपुर शागी चौक की और इस बीच में करीब 1 किलोमीटर की दूरी में सड़क के दोनों तरफ छोटे बड़े बालू गिट्टी लदा दर्जनों ट्रक सड़क पर दोनों और स्थाई र रूप में यहां मंडी बना लिए हैं ।

यहां से उत्तर बिहार सहरसा, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, समस्तीपुर के लिए बालू गिट्टी का ट्रक जाता आता है । यही से सौदा तय होता है ।बार-बार स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया गया है। लेकिन कभी खाली करा देते हैं और फिर अतिक्रमण हो जाता है ।नतीजा ढ़ाक के तीन पात। बगल में इलाके का चर्चित सीडी फोर्ड पब्लिक स्कूल नारायणपुर है। यहां प्रत्येक दिन हजारों की तादाद में बच्चे गांव देहात से पढ़ने आते हैं और फिर स्कूल से अपने घर को जाते हैं। अक्सर यहां दुर्घटना होता है ।स्थानीय ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन कराई से पेश आए। शक्ति दिखाएं । सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने में अपनी भूमिका अदा करें। तभी सही मायने में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने का सपना साकार हो सकेगा। अन्यथा लोग गाजर मूली की तरह हादसे का शिकार होते रहेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article