बेगूसराय बीहट के ट्रेनिंग सेंटर मधुरापुर ने दुलारपुर को 3-1 सेट से पराजित कर कप पर जमाया कब्जा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बीहट अन्तर्गत मध्य विद्यालय बीहट के मैदान में स्टूडेंट क्लब बीहट के बैनर तले जननायक कामरेड चन्द्रशेखर सिंह की 109 वीं जयंती समारोह के समापन अवसर पर गीता सिंह स्मृति तीन दिवसीय जिलास्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान फाइनल मुकाबले में ट्रेनिंग सेंटर मधुरापुर ने दुलारपुर को 3-1 सेट से पराजित कर कप पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में निर्णायक की भूमिका में अजय कुमार सिंह, अमिय दत्त, उद्धोषक की भूमिका में प्रभात किशोर एवं डा कुंदन कुमार ने किया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय बीहट के ट्रेनिंग सेंटर मधुरापुर ने दुलारपुर को 3-1 सेट से पराजित कर कप पर जमाया कब्जा 2 इस अवसर पर तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, नगर निगम महापौर पिंकी देवी, पूर्व महापौर संजय कुमार, पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, एमएलसी सर्वेश कुमार,  विधान पार्षद डॉ उर्मिला ठाकुर, नंदकिशोर सिंह, आयोजन समिति अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, सदर डीएसपी टू भास्कर रंजन, स्टूडेंट क्लब बीहट के महासचिव नवल किशोर सिंह, हरिश्चन्द्र सिंह उर्फ नेपो सिंह, वार्ड पार्षद शगुफ्ता ताजवर, भाकपा बरौनी अंचल मंत्री अरविंद सिंह, राजेन्द्र चौधरी, पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, जिला नेटबॉल संघ सचिव अशोक कुमार सिंह, श्याम नंदन सिंह कंपनी, रामविलास सिंह, रामाधार सिंह, राजीव कुमार गार्ड,

बेगूसराय बीहट के ट्रेनिंग सेंटर मधुरापुर ने दुलारपुर को 3-1 सेट से पराजित कर कप पर जमाया कब्जा 3रामउदगार सिंह भूतनाथ, राजीव कुमार, राजकिशोर, अमरनाथ सिंह, अशोक रजक, रामानंद यादव सहित अन्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विजेता, उपविजेता टीम को कप प्रदान किया। साथ ही आगत अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन समिति अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने आयोजन को सफल बनाने को लेकर आगत अतिथियों को धन्यवाद दिया। कहा आगे भी बेहतर आयोजन किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article