बिहार बीच महिला एवं पुरुष कबड्डी टीम गठन हेतु बीहट में चयन प्रतियोगिता

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के बीहट में आगामी 15 से 18 मई 2025 तक राष्ट्रीय बीच महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आंध्र प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है।

बिहार बीच महिला एवं पुरुष कबड्डी टीम गठन हेतु बीहट में चयन प्रतियोगिता 2इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु बिहार के महिला एवं पुरुष बीच कबड्डी प्रतियोगिता का चयन प्रतियोगिता बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के दिशा निर्देश पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में बीहट में किया गया।

बिहार बीच महिला एवं पुरुष कबड्डी टीम गठन हेतु बीहट में चयन प्रतियोगिता 3चयन प्रतियोगिता में बिहार के कई जिलों के दो -दो महिला एवं पुरुष कबड्डी खिलाड़ी भाग लिया।चयन प्रतियोगिता के दौरान बिहार राज्य कबड्डी संघ के चैयरमेन कुमार विजय, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, सचिव सरोज कुमार, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, भवेश कुमार, राजीव कुमार, चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ लाल बाबू, नंदन कुमार मिश्र, पुलकित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व खिलाड़ी मौजूद थे।

Share This Article