भारत ने किया टी20 सीरीज पर कब्जा, मैच हुआ टाई

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बारिश से प्रभावित इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 का स्कोर बनाया था। टीम इंडिया जब बल्लेबाजी कर रही थी, तब उसे शुरुआती झटके लगे और स्कोर 75-4 हो गया। इस बीच बारिश आई और उसने पूरा गेम पलट दिया। आईसीसी के नए नियमों के अनुसार 5-5 से अधिक ओवर होने पर डकवर्थ लुईस सिस्टम लागू होता है और ऐसा ही यहां पर हुआ है। इसी वजह से मैच रद्द ना होकर टाई घोषित किया गया। मैच जब रुका था, उस वक्त डकवर्थ लुईस के चार्ट के मुताबिक भारत को 75 रन चाहिए थे और टीम इंडिया का स्कोर इतना ही था, ऐसे में मैच टाई हुआ।

 

- Sponsored Ads-

भारत ने किया टी20 सीरीज पर कब्जा, मैच हुआ टाई 2

बारिश नहीं रुकने की वजह से अंपायरों ने मैच को खत्म करने का फैसला लिया है। डकवर्थ लुईस नियम के तहत मैच टाई पर खत्म हुआ। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 161 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में बारिश की वजह से मैच रुकने तक भारत ने नौ ओवर में चार विकेट पर 75 रन बना लिए थे। डकवर्थ लुईस के तहत पार स्कोर नौ ओवर में 75 रन का था, जो भारत ने बना लिए थे। ऐसे में अंपायरों ने मैच को टाई घोषित किया। बारिश की वजह से दोबारा मैच नहीं होने और डीएलएस पर टाई होने पर सुपरओवर का इस्तेमाल नहीं होता है। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-0 से अपने नाम की।

सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article