बरौनी में आयोजित सबजूनियर महिला हॉकी में बक्सर को हराकर पटना बनी राज्य चैंपियन

DNB Bharat Desk

खेल के 46 और 52 वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर का पटना के खिलाड़ियों ने भरपूर फायदा उठाया और उसे गोल में तब्दील कर अजेय बढ़त बना ली।

डीएनबी भारत डेस्क

बरौनी खेल गाँव में खेले गये सबजूनियर महिला हॉकी के फाइनल मैच में पटना की टीम ने बक्सर को हराकर शानदार जीत हासिल किया तथा राज्य चैम्पियन बनी। शुक्रवार को फाइनल मैच में पटना की टीम ने शानादर शुरूआत करते हुए मैच के 23 वें मिनट में ही गोल कर बक्सर पर दबाव बना लिया।

बरौनी में आयोजित सबजूनियर महिला हॉकी में बक्सर को हराकर पटना बनी राज्य चैंपियन 2पटना की कैप्टन अपराजिता खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते रही। मजबूत मानी जा रही बक्सर के खिलाड़ियों द्वारा कई बार चकमा देते हुए पटना के गोल पोस्ट पर पहुंची लेकिन पटना के शानदार डिफेंडर ने बक्सर के स्ट्राकर को वापस भेज दिया। खेल के 46 और 52 वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर का पटना के खिलाड़ियों ने भरपूर फायदा उठाया और उसे गोल में तब्दील कर अजेय बढ़त बना ली।

- Sponsored Ads-

बरौनी में आयोजित सबजूनियर महिला हॉकी में बक्सर को हराकर पटना बनी राज्य चैंपियन 3इधर दो बार बक्सर को भी पेनाल्टी कॉर्नर का मौका मिला, लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हुई। खेल के 33 वें मिनट में बक्सर की खुशबू द्वारा एक शानदार मौका अपने स्ट्राइकर के लिये दिया गया लेकिन मजबूत डिफेंडर ने गोलपोस्अ के पहले ही उसे वापस कर दिया। इस तरह पटना की टीम ने बक्सर को पराजित कर राज्य चैम्पियन होने का गौरव प्राप्त किया। मैच समाप्ति के बाद बक्सर की कैप्टन अन्नु ने बताई की उनकी लड़कियां अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन पटना के खिलाड़ियों का सभी मायने में प्रदर्शन अच्छा रहा और वे जीत कर स्टेट चेंपियन बनीं।

बरौनी में आयोजित सबजूनियर महिला हॉकी में बक्सर को हराकर पटना बनी राज्य चैंपियन 4पटना के कैप्टन ने टीम मैनेजर और कोच के साथ पूरी टीम को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि सभी सहयोगात्मक खेल का प्रदर्शन किया। मौके पर संजय सिंह, सुरेश चौहान, पूर्व प्राचार्य अभिलाष कुमार दत्त, चन्द्रशेखर दास सहित कई लोग मौजूद थे। खेल समाप्ति के बाद टूर्नामेंट के संयोजक संजीव कुमार मुन्ना, जिला हॉकी संघ के मनोज शर्मा ज्योति कुमार आदि लोगो ने खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों का अभिवादन किया।

बेगूसराय तेघरा संवादाता शशि भुषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article