खेल जीवन संवारने का सर्वोत्तम माध्यम है – रामरतन सिंह

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

खिलाड़ी नयी ऊर्जा के साथ आगे भी खेल खेलते रहे। खेल जीवन संवारने का सर्वोत्तम माध्यम है। खेल में अनुभव और जीत साथ साथ मिलता है। सरकार खेल को लेकर काफी सजग है। खेल कोटे से कई प्रमुख विभागों एवं सचिवालयों में नौकरी मिल रहा है।उक्त बातें मध्य विद्यालय बीहट के मैदान में जननायक कामरेड चन्द्रशेखर सिंह जयंती समारोह के अवसर पर स्टूडेंट क्लब बीहट द्वारा आयोजित शहीद संत विन्ध्येश्वरी जिला स्तरीय पुरुष एवं सुभाषिनी शर्मा स्मृति महिला कबड्डी प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह स्थानीय तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने कहा।

खेल जीवन संवारने का सर्वोत्तम माध्यम है - रामरतन सिंह 2वहीं नगर निगम के पूर्व महापौर संजय कुमार ने कहा कि शहीद और क्रांतिकारी धरती बीहट को नमन। कबड्डी जो विरासत में मिला उसको आगे बढ़ा रहे हैं उसके लिए सभी अभिभावक धन्यवाद के पात्र हैं। आगे इसी तरह का आयोजन निरंतर चलता रहें। उन्होंने कहा कि खेल के रास्ते आप सब खिलाड़ी आगे बढ़ सकतें हैं। लेकिन लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़े। उन्होंने नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर  राजेन्द्र चौधरी, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह राजू, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रुपेश कुमार, जयप्रकाश सिंह, डा सावन कुमार, स्टूडेंट क्लब बीहट के  कोषाध्यक्ष अजय कुमार,  पूर्व जिप सदस्य अरविन्द कुमार सिंह, हरिश्चंद्र सिंह उर्फ नेपो सिंह, जिला नेटबॉल संघ के सचिव अशोक कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह गार्ड, राजकिशोर, कमल वत्स,प्रशन्ना प्रशांत, रामानंद सिंह, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, अमरनाथ सिंह, संवेदक शंकर सिंह, संजय कुमार सिंह ललन, अशोक रजक, श्याम नंदन सिंह कंपनी, बबीता कुमारी, अंकिता कुमारी, आरती कुमारी सहित अन्य गणमान्य और खेल प्रेमी मौजूद थे।

खेल जीवन संवारने का सर्वोत्तम माध्यम है - रामरतन सिंह 3रविवार को खेले गए पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्पोर्टिग क्लब बीहट एवं रामदीरी के बीच खेला गया। जिसमें स्पोटिंग कल्ब बीहट ने रामदीरी को 67-24 अंकों से पराजित किया। वहीं सुभाषिनी शर्मा स्मृति महिला कबड्डी के फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग में स्टूडेंट क्लब बीहट ने  स्पोटिंग कल्ब बीहट को 29-23 अंकों से पराजित किया गया। निर्णायक  की भूमिका में पवन कुमार सिंह, नंदन कुमार, आदित्य कुमार अंबर, पुलकित कुमार, रामप्रीत कुमार, निशांत कुमार, अमरेश पासवान, शामिल थे। जबकि उद्धोषक की भूमिका में सुजीत कुमार, अंशू कुमार सहित अन्य मौजूद थे। आगत अतिथियों का स्वागत भाषण स्टूडेंट क्लब बीहट के महासचिव नवल किशोर सिंह ने किया। संचालन आयोजन समिति के संयोजक सह एटक महासचिव प्रहलाद सिंह एवं डा कुंदन कुमार ने किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article