घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर दबंग का दबंगई देखने को मिला जहां दबंगों ने घर में घुसकर पति और पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया इलाज चल रहा है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघी की है।
घायल पति पत्नी की पहचान बाघी के रहने वाले लालची राय एवं पत्नी रानी देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में घायल रानी देवी ने बताया है कि गांव के लोगो से ₹20000 कर्ज के तौर पर लिए थे। उन्होंने बताया कि हर मां ₹1500 उसको देने का काम करते थे। उन्होंने बताया कि अचानक वह व्यक्ति घर पर आया और सभी रुपया देने के मांग करने लगे।
हम देने में असमर्थ थे इसी से नाराज होकर घर में घुसकर पति-पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने बताया है कि लगातार रुपया बाद में देने की गुहार लगाते रहे लेकिन इसके बावजूद भी वह लोग नहीं माने और जमकर पिटाई कर दी।
फिलहाल इस घटना की सूचनापीड़ित परिवार के द्वारा लोहिया नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर लोहिया नगर थाने की पुलिस पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
डीएनबी भारत डेस्क








