दो पक्षों के बीच गोलीबारी मामले में हथियार व जिंदा कारतूस समेत दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk


बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर नवटोलिया में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं फायरिंग के मामले में एक नाबालिक सहित दो अपराध कर्मी को हथियार एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

दो पक्षों के बीच गोलीबारी मामले में हथियार व जिंदा कारतूस समेत दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 2इसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर बलिया डीएसपी नेहा कुमारी के द्वारा दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बलिया डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर नवटोलिया ग्राम में दो पक्षों के बीच मारपीट एवं फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। सूचना साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस को मिली।

वहीं इसके बाद सूचना प्राप्त होते ही अभिलंब त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक राघव कुमार सिंह व सशस्त्र बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गोविंदपुर स्थित नवटोलिया गांव पहुंचकर मौके से दो अपराधकर्मी को एक राइफल एवं दो जिंदा कारतूस समेत एक खोखा के साथ एक नाबालिक सहित दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है।

दो पक्षों के बीच गोलीबारी मामले में हथियार व जिंदा कारतूस समेत दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 3 वहीं गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर नवटोलिया ग्राम निवासी योगेंद्र यादव का पुत्र राजकुमार यादव दूसरे की पहचान अरुण यादव का पुत्र सिंटू कुमार के रूप में बताया गया है। वहीं उन्होंने कहा उक्त अपराधकर्मी के खिलाफ थाने में अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article