सदन मे प्लस टू उच्च विद्यालय के चाहरदिवारी का उठाया था मुद्दा.
डीएनबी भारत डेस्क
प्लस टू उच्च विद्यालय रहुई की समस्याओं को लेकर सदन में आवाज उठाने के महज़ 48 घंटे के भीतर ज़मीन पर दिखा असर। रविवार को भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने नंबर पांच स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में करीब 59 लाख रुपये की लागत से बनने वाली चहारदीवारी का शिलान्यास किया।

विधायक ने साफ कहा जो काम शिक्षा विभाग को करना चाहिए था, वह काम अब विधायक मद से कराया जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 में ही योजना बनी थी, लेकिन स्थानीय प्रशासनिक उदासीनता और स्कूल प्रबंधन की वजह से नौ साल तक फाइल अटकी रही।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका उर्दू की टीचर है लेकिन विद्यालय में एक भी उर्दू के छात्र नहीं है लेकिन 11 सालों से जिला शिक्षा पदाधिकारी और शिक्षकों के गठजोड़ के कारण यहां पर बैठी हुई है हमने कहा कि विद्यालय के विकास जिला शिक्षा पदाधिकारी को ना देकर विधायकों की अनुशंसा पर विद्यालयों का विकास होना चाहिए.
डीएनबी भारत डेस्क