शराबबंदी वाले बिहार में शराब कारोबारी के घर में नशेड़ियों ने लगाया आग, दो लोग झुलसे, बीड़ी पीने के लिए माचिस मांगने को लेकर हुआ था विवाद

DNB Bharat Desk

करायपरशुराय थाना क्षेत्र के छीतर बीघा गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के करायपरशुराय थाना क्षेत्र के छितरबीघा गांव में शराब कारोबारी के घर में शराबियों ने आग लगा दी, जिससे दो लोग जख्मी गए।आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। किसी तरह से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों का कहना है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद महादलित टोला में शराब का कारोबार फल-फूल है।

शराबबंदी वाले बिहार में शराब कारोबारी के घर में नशेड़ियों ने लगाया आग, दो लोग झुलसे, बीड़ी पीने के लिए माचिस मांगने को लेकर हुआ था विवाद 2शराब कारोबारी के घर संध्या होते ही शराब पीने वालों का मेला लग जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के नशेड़ी शराब पीने के लिए गांव में पहुंचे थे। शराब पीने के बाद नशेड़ियों ने बीडी पीने को लेकर माचिस की मांग। माचिस नहीं देने पर नशेड़ियों ने तू तू मैं मैं करना शुरू करते हुए मारपीट किया।

- Sponsored Ads-

शराबबंदी वाले बिहार में शराब कारोबारी के घर में नशेड़ियों ने लगाया आग, दो लोग झुलसे, बीड़ी पीने के लिए माचिस मांगने को लेकर हुआ था विवाद 3इसी से गुस्साये नशेड़ियों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। जिससे घर के अंदर रखे हजारो रुपए का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि शराबबंदी के बावजूद शराब का कारोबार बदस्तूर जारी है।पुलिस अधीकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानवीन में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article