डीएनबी भारत डेस्क
थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर पूर्वी पंचायत के लखनपुर निवासी बोढन सहनी ने वीरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुये तीन नामजद आरोपियों पर रंगदारी टैक्स मांगने व मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, सुबह वह दुग्ध समिति में दूध देकर घर जा रहा था। उसी समय स्थानीय ग्रामीण कन्हैया पासवान समेत तीन नामजद आरोपियों ने अपने घर के पास रोक लिया तथा रंगदारी टैक्स के रूप में 20 मन गेहूं व 5 हजार रुपए की मांग की। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर मारपीट की गई।
- Sponsored Ads-

इस संबंध में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
