पीएम श्री उ.म.विद्यालय महेशपुर, कन्या में लगा शिक्षक टी.एल.एम.मेला

DNB Bharat Desk

भगवानपुर शिक्षकों की प्रतिभा और उसके पढ़ाने के नए तरीक़ा से अवगत होने के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा संकुल स्तरीय टी.एल.एम. मेला का प्रदर्शन कराने को कहा गया। इस अवसर पर पीएम.श्री उ.म.विद्यालय  कन्या सह काम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर महेशपुर में संकुल अंतर्गत छह विद्यालयों का टी.एल.एम.प्रदर्शन मेला का आयोजन विद्यालय प्रधान प्रमोद कुमार साह के नेतृत्व में कराया गया। 

- Sponsored Ads-

पीएम श्री उ.म.विद्यालय महेशपुर, कन्या में लगा शिक्षक टी.एल.एम.मेला 2मेला का आयोजन प्रधानाध्यापक सह उपस्थित अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन  कर किया गया। इस मेले में संकुल स्तर से अलग -अलग विषयों से चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान लाने वाले शिक्षकों में निशाब अंसारी, सादमनी प्रवीण, शुभम कुमार, कृष्ण कुमार और प्रदीप कुमार रहे। इनके अलावे रेणु कुमारी, सुमन कुमारी, अंकित, कोमल, श्वेता, राजकुमार, रूबी, पूनम ,चांदनी, मधु ,मो.फैशल, ,विनोद आदि शिक्षक-शिक्षिका को भी सम्मानित किया गया।

पीएम श्री उ.म.विद्यालय महेशपुर, कन्या में लगा शिक्षक टी.एल.एम.मेला 3इस मौके पर निरीक्षण कर्ताओं में मिथिलेश कुमार, संजीव कुमार राय, विकास मिश्रा,प्रकाश रंजन राय ,डेजी कुमारी ने अपनी सहभागिता दी। मंच संचालन विकास मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन संजीव कुमार सिन्हा के द्वारा हुआ। इस अवसर पर विद्यालय सहित कई गणमान्य ग्रामीण एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article