खोदावंदपुर में पंच पद के लिए एक प्रत्याशी ने किया नामांकन,25 मई को होगा पंचायत चुनाव

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दिया है । गत मंगलवार 2 मई को प्रपत्र 5 के तहद सूचना के प्रकाशन बाद 3 मई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू है । नामांकन के चौथे दिन आज शनिवार को खोदावंदपुर ग्राम कचहरी वार्ड 6 सदस्य पद के लिए पवन देवी ने अपने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया ।

- Sponsored Ads-

इसकी जानकारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राघवेंद्र कुमार ने दिया । उन्होंने बताया कि नामांकन के अंतिम तिथि 9 मई निर्धारित है । बताते चले कि प्रखंड में फ़फौत पंचायत के वार्ड 16 से वार्डसद्स्य पद के लिए तथा खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड 6 में पंच पद का स्थान रिक्त है जहां उप चुनाव होना है । फ़फौत वार्ड 16 से वार्डसद्स्य पद के लिए शनिवार तक एक भी प्रत्यासी के नामजदगी का पर्चा दाखिल नही किया गया है ।

स्मरण रहे कि फ़फौत पंचायत वार्ड 16 के प्रत्यासी राम सागर दास का निधन नामांकन दाखिल करने बाद पंचायत आमचुनाव के पूर्व हो गया था । तथा खोदावंदपुर ग्राम कचहरी वार्ड 6 के सदस्य कैलाश चौधरी का निधन हो जाने के कारण दोनो ही पड़ रिक्त घोषित कर दिया गया था । जहां पर उप चुनाव होना है । 10 से 12 मई तक नामांकन पत्रों की जांच , 15 मई तक इच्छुक अभ्यर्थियों के नाम वापसी का समय निर्धारित है ।

जरूरत पड़ने पर उप चुनाव 25 मई को सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक मतदान होगा । मतों की गणना 27 मई को किया जाएगा । पंचायत उप चुनाव की तिथि घोषित होते ही आदर्श आचार सहिंता लागू हो गयी है ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवादाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article