बछवाड़ा प्रखंड में विद्यालय शिक्षा समिति का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण समाप्त

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के नारेपुर गांव स्थित आदर्श मध्य विद्यालय नारेपुर सभागार में विद्यालय शिक्षा समिति का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शनिवार को समाप्त हो गया। प्रक्षिक्षण के आखिरी दिन ट्रेनर अभिज्ञान कुमार निराला ने कहा कि विद्यालय में पठन पाठन को कैसे सुदिढ्य किया जाय।बछवाड़ा प्रखंड में विद्यालय शिक्षा समिति का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण समाप्त 2

- Sponsored Ads-

इसके लिए शिक्षा समिति को क्या क्या करना चाहिए इसके बारे में शिक्षा समिति के सदस्यों को विस्तार पुर्वक बताया गया।उन्होने कहा कि कैसे हमारा आर्दश विद्यालय बनेगा जिसकी कल्पना हमारे सरकार व आम जनता के मन में है उसको कैसे साकार किया जाय। इसी के लिए बछवाड़ा के सभी नौ संकुल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वार्ड सदस्य विद्यालय का पदेन अध्यक्ष होता है उसे उसके अधिकार व कर्तव्य के बारे में बताया गया जिससे विद्यालय को एक आर्दश विद्यालय बनाया जा सके।बछवाड़ा प्रखंड में विद्यालय शिक्षा समिति का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण समाप्त 3

साथ ही जो छात्र विद्यालय में पढ़ने नहीं जाते है वैसे बच्चों को विद्यालय से जोड़ा जाएगा,तथा विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत होना चाहिए।उन्होने कहा कि विद्यालय में सभी छात्रों को सरकार के द्वारा चलाये जा रहे सभी योजनाओं का लाभ तभी मिल सकता है। जब सरकार के द्वारा चलाते जा रहे योजनाओं की जानकारी शिक्षा समिति सदस्यों व अविभावकों को रहेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा समिति के सभी सदस्यों का दायित्व है कि शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरुक करते हुए विद्यालय विकास में सहयोग करें।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article