नालंदा: जदयू नेता भवानी सिंह के आवास पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन, फगुआ गीतों पर झूमते रहे श्रोता

DNB Bharat Desk

 

जदयू कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने अबीर गुलाल एवं फूलों की होली खेली

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-जदयू नेता भवानी सिंह के आवास पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की शुरुआत फगुआ गीत से की गई। ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक फगुआ गीत गाकर कार्यक्रम में शामिल श्रोताओं का मन मोह लिया।

- Sponsored Ads-

नालंदा: जदयू नेता भवानी सिंह के आवास पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन, फगुआ गीतों पर झूमते रहे श्रोता 2वहीं से होली मिलन के मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने अबीर गुलाल एवं फूलों की होली खेली। इस कार्यक्रम में वृंदावन से आए कथावाचक श्याम शुभम् जी महाराज ने कहा की होली की शुरुआत ही वृंदावन से हुई है। होली में सारे गीले शिकवे भूलकर रंग गुलाल लगाकर लोग एक दूसरे से गले मिलते हैं। होली का पर्व हमें एक रंग में रंग कर देश राष्ट्र और हमारे समाज को एक अच्छा मार्ग प्रदान करता है।

नालंदा: जदयू नेता भवानी सिंह के आवास पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन, फगुआ गीतों पर झूमते रहे श्रोता 3वही जेडीयू नेता भवानी सिंह ने कहा की नालंदा हमेशा से ज्ञान की धरती रही है नालंदा हमेशा ज्ञान की रोशनी से दूसरों को प्रज्वलित करने का काम किया है। हमें भी आपसी सौहार्द एवं एकता का प्रतीक का परिचय देते हुए इस होली पर्व को मनाना चाहिए। ताकि समाज में एक अच्छा संदेश जा सके।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article