बेगूसराय में बकाया पैसा मांगने से नाराज छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को पीट-पीटकर गंभीर रूप से किया घायल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ जहां बकाया पैसा मागने से नाराज छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के राजापुर की है। घायल पति पत्नी की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के राजापुर के रहने वाले करण कुमार एवं पत्नी ज्योति देवी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में घायल करण कुमार ने बताया कि मेरा छोटा भाई मिथुन कुमार जिसके यहां काम किया था उसके यहां वह पैसा मांगने के लिए गया था। वो रुपया देने से मना कर रहा था इसी को लेकर विवाद हो रहा था हम समक्षा कर मामला शांत कराये । दो-तीन दिन बाद में दे देगा इसी से नाराज होकर गली-गलौज करने लगा जब गाली गलौज का विरोध मेरे द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर छोटे भाई ने लोहे की रोड से मुझे और मेरी पत्नी को पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बेगूसराय में बकाया पैसा मांगने से नाराज छोटे भाई ने बड़े भाई और भाभी को पीट-पीटकर गंभीर रूप से किया घायल 2फिलहाल घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाना पुलिस को दी। मौके पर सिंघौल थाने पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article