डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत स्थित बेगमसराय गांव के वार्ड संख्या में सोमवार की रात छापेमारी कर बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने हत्या मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी के दौरान बेगमसराय निवासी मो. इकबाल का पुत्र मो रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया. उक्त आरोपी पर ससुराल वाले ने दहेज को लेकर अपनी पत्नी को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए बछवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था. उक्त आरोपी से पूछताछ कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया.
- Sponsored Ads-

बेगूसराय बछवाड़ा संबाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
