लखीसराय शहर के पंजाबी मोहल्ला से गिरफ्तार हुआ शराब तस्कर, किराना दुकान की आड़ में करता था शराब का कारोबार

DNB BHARAT DESK

 

डीएनबी भारत डेस्क 

लखीसराय नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर के पंजाबी मोहल्ला से एक बड़ा शराब माफिया अजय कुमार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। बताते चलें कि गिरफ्तार शराब तस्कर अजय कुमार एक बड़ा किराना कारोबारी है और किराना दुकान के आड़ में काफी दिनों से शराब की तस्करी कर रहा था।

- Sponsored Ads-

गुप्त सूचना जब लखीसराय नगर थाना की पुलिस को मिली तो थानाध्यक्ष चंदन कुमार के द्वारा लखीसराय नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अनामिका कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित कर शराब तस्कर अजय कुमार के घर में चल रहे थोक किराना दुकान में छापामारी कर फ्रूटी पैक और बोतलबंद भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया।

ज्ञात हो कि गिरफ्तार शराब तस्कर अजय कुमार काफी दिनों से बहुत ही गुप्त तरीके से बड़े स्तर पर शराब का कारोबार कर रहा था। गिरफ्तार शराब तस्कर अजय कुमार की गिरफ्तारी लखीसराय नगर थाना की पुलिस के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। लगातार लखीसराय नगर थाना की पुलिस द्वारा शराब कारोबार से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

 लक्खीसराय से सरफराज आलम

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article