बेगूसराय में रफ्तार की भेंट चढ़ा युवक, तेज रफ्तार ऑटो की ठोकर से घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर बढ़ता ही जा रहा है इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार ऑटो ने एक युवक को जबरदस्त ठोकर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर स्थित एनएच 31 के समीप की है। मृतक युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला के रहने वाले स्वर्गीय भोला पासवान का 27 वर्षीय पुत्र रामबाबू पासवान के रूप में हुई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि मृतक रामबाबू पासवान बकाया पैसा मांगने के लिए खातोपुर गया था। बकाया पैसा लेकर वापस अपने घर पैदल ही आ रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आ गया। जिससे रामबाबू पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में वहां पर मौजूद लोगों ने उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में रामबाबू पासवान को भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा नगर थाने पुलिस को दी मौके पर नगर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताते चलें कि मृतक रामबाबू पासवान ट्रक ड्राइवर था। और ट्रक चला कर पूरे परिवार को भरण-पोषण करता था।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article