नालंदा : मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बदमाशों ने संत जोसेफ स्कूल के प्रिंसिपल जोसेफ टीटी को मारी गोली, गंभीर हालत में निजी क्लिनिक में इलाज जारी

DNB Bharat Desk

दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर-देवधा के पास पूर्व से घात लगाये बाइक सवार बदमाशों ने बिहारशरीफ के खंदकपर स्थित संत जोसेफ एकेडमी के प्राचार्य जोसफ टीटी उर्फ बाबू सर को गोली मार दी।घटना के बाद घायल को इलाज के लिए बिहारशरीफ के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। गोली कमर के पास लगी है। बताया जाता है कि प्राचार्य कार से बच्चों के साथ जमशेदपुर जा रहे थे। चाय पीने के लिए महानंदपुर के पास एक होटल पर रूके।

नालंदा : मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बदमाशों ने संत जोसेफ स्कूल के प्रिंसिपल जोसेफ टीटी को मारी गोली, गंभीर हालत में निजी क्लिनिक में इलाज जारी 2जैसे ही गाड़ी से वे नीचे उतर, वैसे ही पहले घात लगाये बाइक सवार बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। अचानक हुई इस घटना से अफरातफरी मच गयी। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से कार चालक ने घायल प्राचार्य को लेकर बिहारशरीफ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

नालंदा : मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बदमाशों ने संत जोसेफ स्कूल के प्रिंसिपल जोसेफ टीटी को मारी गोली, गंभीर हालत में निजी क्लिनिक में इलाज जारी 3उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी भारत सोनी अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में चालक से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। घायल प्राचार्य रोटरी समेत अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य भी हैं। आज भी जोसेफ टीटी के द्वारा नशेड़ियों के विरुद्ध अभियान चलाने को लेकर अभियान चलाया था।

Share This Article