समस्तीपुर में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैक से 20 लाख रुपये की लुट,कर्मियों को बंधक बनाया और हथियार के बल पर दिया वारदात का अंजाम

DNB Bharat Desk

हेलमेट और मास्क लगाए 4 बदमाश बैंक के अंदर घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दिया, घटना के वक्त बैंक में स्टाफ के अलावा चार कस्टमर थे,जिन्हें बदमाशों ने सिर झुका कर जमीन पर बैठा दिया था, इधर, लूट की पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में बदमाशों ने 20 लाख रुपए लूट लिए। बैंक के खुलते ही हेलमेट और मास्क लगाए 4 बदमाश अंदर घुसे और हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया घटना के वक्त बैंक में स्टाफ के अलावा चार कस्टमर थे, जिन्हें बदमाशों ने सिर झुका कर जमीन पर बैठा दिया था।समस्तीपुर में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैक से 20 लाख रुपये की लुट,कर्मियों को बंधक बनाया और हथियार के बल पर दिया वारदात का अंजाम 2

इधर, लूट की पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलॉथ इंडस्ट्रियल एरिया के पास हुई। वहीं सभी बदमाश हाथ में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। शाखा प्रबंधक पी प्रियदर्शी ने बताया कि 10:30 बजे बैंक खुलते ही हेलमेट लगाए दो बदमाश अंदर घुसे। जबकि दो बदमाश गेट पर ही खड़े हो गए। सभी बदमाशों ने पिस्टल निकाला और मौजूद कर्मचारियों और कस्टमर को कब्जे में ले लिया। सभी को जमीन पर बैठा दिया।समस्तीपुर में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैक से 20 लाख रुपये की लुट,कर्मियों को बंधक बनाया और हथियार के बल पर दिया वारदात का अंजाम 3

- Sponsored Ads-

सभी बदमाशों की उम्र 18-21 साल होगी बदमाशों ने बैंक के कैशियर और शाखा प्रबंधक को गन पाॅइंट पर लेकर कैश काउंटर के अलावा बैंक की तिजोरी में रखे करीब 20 लाख से अधिक रुपए की लूट की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मुख्य गेट पर शटर गिरा कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद लोगों ने शोर मचाया। कैश निकालने के लिए पहुंची हरपुर ऐलॉथ की प्रतिभा कुमारी ने बताया कि वह रुपए निकालने के लिए बैंक में पहुंची थी।समस्तीपुर में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैक से 20 लाख रुपये की लुट,कर्मियों को बंधक बनाया और हथियार के बल पर दिया वारदात का अंजाम 4

इसी दौरान हेलमेट लगाए दो लोग अंदर घुस गए। अंदर कर्मियों ने जैसे ही उन्हें हेलमेट उतारने को कहा कि बदमाशों ने पिस्तौल निकाल ली। सभी को काउंटर से बाहर आने को कहा।इस दौरान बाहर से एक और बदमाश अंदर घुसा और सभी को जमीन पर बैठा दिया। इसके बाद इस लूट की घटना को अंजाम दिया। महिला ग्राहक ने बताया कि बैंक कर्मियों के साथ ग्राहकों को भी जमीन पर बैठकर सिर नीचे झुका कर रखने को कहा।

सभी लोग काफी डर गए थे इधर घटनास्थल पर सदर डीएसपी सेहवान हबीब फखरी ने कहा कि लूट की गई राशि का बैंक कर्मियों द्वारा मिलान किया जा रहा है। लूटी गई राशि 15 से 20 लाख के बीच की बताई जा रही है। मिलान के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कुल कितने रुपए की लूट हुई है।

समस्तीपुर संवादाता अनिल चौधरी की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article