डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है जहां दिनदहाड़े एक महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गया है। हालांकि अपराधी की करतूत वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से अपराधी एक महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो रहा है।

घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि महिला मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी इस दौरान अपराधी आया और महिला के गले का चेन छीन लिया और दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपराधी चलते बने हालांकि वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज में अपराधी की करतूत कैद हो गया है।
फिलहाल इस घटना के बाद महिला के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है वही चैन चीन के बाद महिला भी अपराधी को काफी दूर तक खड़े कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अपराधी शातिर था वह मोटरसाइकिल से चलते बने। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान में लगी हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क