फुटबाल गोल पोस्ट पोल पर युवक का संदिग्ध अवस्था में रस्सी से लटका मिला शव

DNB Bharat

बिहार थाना क्षेत्र इलाके के सोगरा स्कूल के मैदान में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के बिहार थाना क्षेत्र इलाके के सोगरा स्कूल के मैदान में फुटबॉल गोल पोस्ट पोल पर संदिग्ध अवस्था में युवक का रस्सी के फंदे से लटका हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों के द्वारा एक युवक के शव को सोगरा स्कूल के मैदान में लगे फुटबॉल गोल पोस्ट में लगा हुआ देखा गया।

- Sponsored Ads-

इसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा बिहार थाना पुलिस को दी गई। घटना के संबंध में वार्ड नंबर 10 के वार्ड पार्षद मन्ना लाल यादव ने कहा कि शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने हत्या कर शव को सोगरा स्कूल के मैदान में बने फुटबॉल गोल पोस्ट में टांग दिया है ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो।

उन्होंने कहा कि जिस जगह पर यह वारदात हुई है उस जगह पर जिला परिषद कार्यालय, डीएम कार्यालय, एसपी कार्यालय, सहकारिता कार्यालय, एसडीओ कार्यालय के बीच स्थित है। बावजूद बेखौफ अपराधियों ने बड़े ही आराम से इस वारदात को अंजाम दिया है।

वहीं मौके पर पहुंची बिहार थाना पुलिस की टीम ने कहा फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया में यह मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सुबह में मॉर्निंग वॉक करने वालों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article