वीरपुर पुलिस ने विभिन्न कांडों के तीन नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी ने थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार के नेतृत्व में सर्च अभियान चला कर थाना क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों से तीन नाम जद आरोपी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 62/24 के नाम जद आरोपी वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 4 बरैयपुरा गांव से राम प्रताप पासवान के पुत्र महेश पासवान को। थाना कांड संख्या 215/25 के नाम जद आरोपी भवानंदपुर पंचायत के वार्ड नं 2 से अरविंद सिंह के पुत्र शिवु सिंह को।

वीरपुर पुलिस ने विभिन्न कांडों के तीन नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार 2

थाना कांड संख्या 13/25 के नाम जद आरोपी सहुरी पंचायत के वार्ड नं 4 से दामोदर सहनी के पुत्र धर्मेंद्र सहनी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article