बिहार शरीफ सदर अस्पताल स्थित नव निर्मित नालंदा मॉडल अस्पताल का ताला तोड़कर किया एक लाख की ऑक्सीजन पाइप की चोरी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ के नव निर्मित नालंदा मॉडल अस्पताल में चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने अस्पताल का मुख्य गेट तोड़कर भीतर दाखिल होने के बाद ऑक्सीजन पाइप काटकर चोरी कर लिया। इस चोरी की घटना से अस्पताल को करीब 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

बिहार शरीफ सदर अस्पताल स्थित नव निर्मित नालंदा मॉडल अस्पताल का ताला तोड़कर किया एक लाख की ऑक्सीजन पाइप की चोरी 2प्रोजेक्ट मैनेजर किशोर कुणाल ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना रविवार रात की है। चोरों ने पहले अस्पताल के मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और भीतर घुसने के बाद सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद चार कमरों के ताले तोड़कर ऑक्सीजन पाइप काटकर चुरा ले गए।

सीसीटीवी कैमरों को किया गया क्षतिग्रस्त घटना के दौरान चोरों ने पहचान छिपाने के लिए सबसे पहले अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद उन्होंने बड़ी सफाई से अस्पताल के कई कमरों के ताले तोड़े और ऑक्सीजन पाइप को काटकर चुरा लिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article