बछवाड़ा में टेम्पू पर लदा 385 लीटर नशीली तारी के साथ चालक गिरफ्तार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना अन्तर्गत रानी एक पंचायत के बछवाड़ा रेलवे गुमटी संख्या 22 बी के समीप शुक्रवार को बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने टेम्पू पर लोड तीन सौ पच्चासी लीटर नशीली तारी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि सूचना मिली की टेम्पू से एक युवक नशीली तारी लेकर दुकानदार को सप्लाई करता है। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने टेम्पू का पीछा करते हुए रेलवे गुमटी संख्या 22 बी के समीप जप्त टेम्पू से ग्यारह गैलन तारी जो लगभग 385 लीटर के साथ टेम्पू समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored Ads-

टेम्पू चालक की पहचान गोविंदपुर तीन पंचायत के सुरों काली स्थान टोल निवासी चंदन दास का पुत्र सन्नी कुमार के रुप में किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार टेम्पू चालक से पुछताछ कर उसे न्याययिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article