भगवानपुर पुलिस ने शराब कारोबार मामले के फरार एक आरोपी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

भगवानपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर देसी शराब मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि बीते दिन बगरस गांव में छापेमारी कर 14 लीटर देसी शराब बरामद किया गया था एवं लगभग पांच सौ लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब को  नष्ट किया गया था।

- Sponsored Ads-

इस मामले मे थाना कांड संख्या 53/25दर्ज किया गया था। जिसमें बगरस गाँव निवासी स्वर्गीय रामेश्वर साहनी के पुत्र लक्ष्मण साहनी को आरोपित किया गया था। गुप्त सूचना पर ए एस आई अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने गिरफ्तार किया।आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article