बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने निकल कर आई है जहां अपराधियों ने एक युवक को हत्या कर शव को पेड़  में टांग दिया है। वहीं युवक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जबकि युवक की हत्या की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के टेकनपुर स्थित नदी किनारे के पास की है।

बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कर रही है जांच 2मृतक युवक की पहचान टेकनपुर गांव के रहने वाले मोहन यादव का पुत्र संजय कुमार यादव के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि आज 4:00 बजे सुबह में किसी अपराधी के द्वारा फोन कर संजय कुमार यादव को बुलाया और उसकी हत्या कर शव को पेड़ में टांग दिया। उन्होंने बताया है कि जब लोग सुबह 7:00 बजे टेकनपुर स्थित गंडक नदी किनारे शौच करने के लिए गया तो देखा पेड़ से टंगा हुआ संजय कुमार यादव का शव है। तभी इसकी सूचना परिजनों को दी।

बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कर रही है जांच 3आनन फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तभी इसकी सूचना नावकोठी थाना पुलिस को दी। मौके पर नावकोठी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article