बंसत पंचमी मेला को लेकर बरैयपुरा के बसहा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर उत्तर वीरपुर प्रखंड मुख्यालय के बरैयपुरा बसहा स्थान मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने बाबा बसहा के उपर जलाभिषेक कर अपने अपने मनमुताबिक मन्नते को मांगा।आप को बताते चलें कि यहां कोई भी संस्था या समाजीक सरोकार से संबंधित लोगों के द्वारा मेला का आयोजन नहीं किया जाता है। लेकिन 1950 ईसवी से बसंत पंचमी के अवसर पर अपने आप भव्य मेला का आयोजन होते आ रहा है।

- Sponsored Ads-

जो एक ईश्वरीय शक्ति के चमत्कार को लोग मानते आ रहें हैं।मेला में जिला के दुर दराज से आए सेकरों वृद्ध श्रधालुओं ने बताया कि बरैयपुरा के बाबा बसहा में कुछ तो बात है कि साल में एक दिन बसंत पंचमी के रोज अपने आप श्रधालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। श्रधालुओं ने यह भी बताया कि इधर कुछ बरसों से खानें पिने और छोटे छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए झुला,मिना बाजार आदि की दुकानें भी खुलना सुरु हो गया है। श्रधालुओं ने यह भी बताया कि यहां के बाबा बसहा में जो कला कृतियां और देवीय शक्ति है वो बिहार में अद्भुत है। भक्त सच्चे मन से बाबा बसहा के कान में जो भी अपनी मनोकामना से संबंधित गुहार लगाते है वो अवश्य ही बाबा बसहा पुरा करते हैं।

बंसत पंचमी मेला को लेकर बरैयपुरा के बसहा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 2मेला में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में चपे चपे पर महिला व पुरुष पुलिस बलों की तैनाती किया गया जिस से मेला नियंत्रित और सही सलामत संपन्न हो गया है। मौके पर बरैयपुरा और वीरपुर के कुछ युवकों के द्वारा मेला में आए श्रद्धालुओं के लिए खिंचरी प्रसाद पाने के लिए व्यापक व्यवस्था किया गया था जो आक्रसंन का केंद्र बना रहा। मौके पर राजेश ठाकुर, पवन चौधरी, मृत्युंजय मालाकार, मुखिया त्रिपुरारी सिंह,पंसस रीता चौरसिया समेत अन्य दर्जनों गंन्यमान ग्रामीण जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article