मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2 मई से, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा की तिथि की जारी

DNB Bharat Desk

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा दो मई से शुरू होगी और 7 मई तक चलेगी। पहले दिन पहली पाली में मातृभाषा विषय की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में द्वितीय भारतीय भाषा विषय की परीक्षा होगी। बोर्ड ने कहा कि परीक्षा के शुरुआती 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिए जाएंगे।

- Sponsored Ads-

दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए पहले की तरह गणित के स्थान पर गृह विज्ञान और विज्ञान के स्थान पर संगीत विषय की परीक्षा ली जाएगी। इस अनुसार दृष्टिबाधित परीक्षार्थी 3 मई की प्रथम पाली में आयोजित विज्ञान विषय के बदले संगीत और 5 मई को प्रथम पाली में आयोजित गणित विषय के बदले गृह विज्ञान की परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

मैट्रिक कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा 2 मई से, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा की तिथि की जारी 2

3 मई को पहली पाली में विज्ञान व दूसरी में सामाजिक विज्ञान,5 मई को पहली पाली में गणित व दूसरी में अंग्रेजी और 7 मई को पहली पाली में ऐच्छिक विषय व दूसरी पाली में व्यावसायिक ऐच्छिक विषय की परीक्षा होगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article