समस्तीपुर: 90 हजार में से 42 हजार स्कॉलरशिप आवेदन स्वीकृत, रिजेक्ट हुए छात्र कैंप में कराएं सुधार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपर जिले के अलग-अलग प्रखंडों से स्कॉलरशिप के लिए कुल 90,688 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 41 हजार 834 आवेदन समीक्षा के दौरान त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं। हालांकि जो आवेदन त्रुटिपूर्ण पाए गए हैं।

 उसे शिक्षण संस्थानों में 14-16 फरवरी के बीच लगने वाले विशेष कैंप में ठीक कराया जा सकेगा। डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से समीक्षा की गई है। जिसमें स्कॉलरशिप को लेकर प्राप्त हुए आवेदन की जांच की गई।7637 आवेदन को जांच के दौरान सही पाया गया। जिसके बाद भुगतान के लिए राज्य सरकार को भेज दिया गया है। 

समस्तीपुर: 90 हजार में से 42 हजार स्कॉलरशिप आवेदन स्वीकृत, रिजेक्ट हुए छात्र कैंप में कराएं सुधार 2छात्रों को इन योजनाओं के तहत 10 हजार से एक लाख रुपए तक राशि दी जाती है। डीडीसी ने बताया कि जिन-जिन छात्रों के आवेदन में गड़बड़ी पाई गई है। वैसे छात्रों के लिए अगामी 14-16 फरवरी तक स्कूल और कॉलेजों को विशेष कैंप लगाकर गड़बड़ी को ठीक किया जाएगा। सभी स्कूल और कॉलेज को इसके लिए जानकारी दी गई है। गड़बड़ी ठीक होने के बाद फिर से आवेदन की समीक्षा कर भुगतान के लिए सरकार को भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि समीक्षा के दौरान 7837 आवेदन को स्वीकृत किया गया है। गत समीक्षा में 34229 आवेदन को स्वीकृत किया गया था। जिस कारण अबतक कुल 42066 आवेदन को स्वीकृत कर पटना भेजा जा चुका है। अब प्रत्येक सप्ताह स्कॉलरशिप से संबंधित आवेदन की जांच के लिए समीक्षा की जाएगी।

Share This Article