खोदावंदपुर में निर्धारित लक्ष्य का 83 प्रतिशत हुआ धान की खरीद

DNB BHARAT DESK

खोदावंदपुर में सरकारी समर्थन मूल्य पर किसानों से निर्धारित धान खरीद लक्ष्य का 83 प्रतिशत धान की खरीद की गई है। धान खरीद करने की अंतिम तिथि विगत 15 फरवरी को समाप्त हो चुकी है।  मिली जानकारी के अनुसाए सीएमआर जमा होने एवं एसटीआर निर्गत होने में बिलम्ब होने से धान खरीद कार्य का शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है।

- Sponsored Ads-

खोदावंदपुर में धान खरीद कार्य की जानकारी देते हुए प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि यहां कुल 1079 मैट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।  खोदावंदपुर में कुल 8 पैक्सों में से 7 पैक्सों को धान खरीदने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अलावे खोदावंदपुर व्यापार मंडल को भी धान खरीदने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

उन्होंने बताया कि बाड़ा पैक्स को 1269 क्विंटल, बरियारपुर पूर्वी पैक्स को 3384 क्विंटल, दौलतपुर पैक्स को 846 क्विंटल,फफौत पैक्स को 1692 क्विंटल,खोदावंदपुर पैक्स को 846 क्विंटल,मेघौल पैक्स को 2961 क्विंटल,सागी पैक्स को 1269 क्विंटल तथा खोदावंदपुर व्यापार मंडल को 423 क्विंटल धान खरीदने की जिम्मेदारी दी गई थी।

खोदावंदपुर में निर्धारित लक्ष्य का 83 प्रतिशत हुआ धान की खरीद 2 बीसीओ ने बताया कि बाड़ा पैक्स द्वारा 1275.75 क्विंटल,बरियारपुर पूर्वी पैक्स द्वारा 2517.87 क्विंटल, दौलतपुर पैक्स द्वारा 691 क्विंटल,फफौत पैक्स द्वारा 1281 क्विंटल,मेघौल पैक्स द्वारा 2562 क्विंटल,सागी पैक्स द्वारा 1037 क्विंटल तथा खोदावंदपुर व्यापार मंडल द्वारा 42.7 क्विंटल धान खरीदा गया है।

Share This Article