डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड के विकासशील इंसान पार्टी भगवानपुर ईकाई के प्रखंड अध्यक्ष हरिनंदन सहनी उर्फ हीरा बनाए गए हैं।
पार्टी के जिला अध्यक्ष जयजयराम सहनी ने रविवार को भगवानपुर प्रखंड वीआईपी की कमिटी का गठन करते हुए राजीव रंजन कुमार को युवा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष, मोहम्मद रफी अहमद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष, प्रवीण कुमार को प्रखंड सचिव, राजेश कुमार दास को दलित प्रकोष्ठ तथा रिंकू देवी को महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट