नालंदा: पैक्स अध्यक्ष सह समाजसेवी राम प्रसाद सिंह ने 201 जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

DNB Bharat Desk

 

पैक्स अध्यक्ष राम प्रसाद सिंह ने कहा – मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है, असहायों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, हर साल ऐसा आयोजन किया जाता है।

डीएनबी भारत डेस्क

हरनौत प्रखंड के चेरन पंचायत के बड़की मुढारी गांव में पैक्स अध्यक्ष रामप्रसाद सिंह के द्वारा कडाके की ठंड को देखते हुए 201 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के पूर्व पंचायत के सभी जरूरतमंदों की सूची तैयार की गई। सूचीबद्ध तरीके से ही जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

- Sponsored Ads-

नालंदा: पैक्स अध्यक्ष सह समाजसेवी राम प्रसाद सिंह ने 201 जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण 2इस मौके पर समाजसेवी सह पैक्स अध्यक्ष राम प्रसाद सिंह ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।राम प्रसाद सिंह ने कहा कि असहायों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। हर साल ऐसा आयोजन किया जाता है। हम लोग हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की सेवा में तत्पर रहते हैं।

नालंदा: पैक्स अध्यक्ष सह समाजसेवी राम प्रसाद सिंह ने 201 जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण 3ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए समय पर कंबल वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है। पंचायत के लोगों की समस्याओं को दूर करने का हर संभव प्रयास करता हूं।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article