तीन दिनों से गायब चार बच्चों को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

भगवानपुर थाना क्षेत्र के गाड़ा गांव से पीछले तीन दिनों से लापता बच्चों को थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल खोजकर उसके परिजनों को सौंप दिया। उक्त मामले में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गाड़ा गांव का चार बच्चा विगत 23 मई को दोपहर से घर से लापता था

तीन दिनों से गायब चार बच्चों को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, परिजनों को किया सुपुर्द 2जिसकी सूचना उन्हें 25 मई की रात 9 बजे प्राप्त हूई तभी वे सनहां दर्ज कर खोजबीन जारी कर दिया। इसी दौरान सोमवार की सुबह सिमरिया घाट से चारो बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा उसके परिजन को बुलाकर उन्हें उनके बच्चों को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article