बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को मारी ठोकर, चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

 

घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुंगेर पुल के पास की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को जबरदस्त धक्का मार दिया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुंगेर पुल के पास की है। घायल युवक की पहचान साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव के रहने वाले सिकंदर यादव का पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

घायल युवक के भाभी प्रीति कुमारी ने बताया है कि आज अंकित कुमार कुछ दोस्तों के साथ देर शाम सरस्वती पूजा के चंदा मांगने के लिए मुंगेर पुल के पास गया था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने जबरदस्त धक्का मार दिया। इस हादसे में अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में दोस्तों ने उसे जगह से आनन फानन में उठाकर इलाज के लिए खरहट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उन्होंने यह भी बताया है की घटना के कई घंटे बाद हम लोग को सूचना मिले।

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को मारी ठोकर, चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 2आनन फानन में उसे देखने के लिए आए तो स्थिति युवक की गंभीर बनी हुई थी। फिलहाल घायल युवक अंकित कुमार का इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई। इस संबंध में साहेवपुर कमाल थाना प्रभारी ने बताया है कि सड़क दुर्घटना में एक युवा के कमी रूप से घायल हो गया है जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article