भगवानपुर प्रखंड के जगदीशपुर महादलित टोले में भीषण आग, 24 से अधिक घर जलकर राख, एक बच्चा झुलसा

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के वार्ड संख्या 3 स्थित महादलित टोले में शनिवार की दोपहर अगलगी की घटना में दो दर्जन से अधिक घर जल गए।इस घटना में मेघों सदा का 4 वर्षीय पुत्र राजनीश कुमार भी हल्का झुलस गया।उसे इलाज के लिए ले जाया गया।ग्रामीणों और दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सके।

अगलगी का कारण खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी बताया जाता है सीओ रानू कुमार,राजस्व कर्मचारी सुधीर कांत, थाने के एसआई अभिषेक रंजन,अजय कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।सीओ में बताया कि कर्मचारी द्वारा पीड़ित परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है।

भगवानपुर प्रखंड के जगदीशपुर महादलित टोले में भीषण आग, 24 से अधिक घर जलकर राख, एक बच्चा झुलसा 2उन्हें सरकारी निर्देशानुसार मुआवजा दिया जाएगा।इस घटना में मंगल सदा की पत्नी मीरा देवी, रामकिशन सदा, मेघों सदा, लालो सदा, बिपिन सदा, सरोजनी देवी, नीतीश सदा, वीना देवी, राजा कुमार, राजेंद्र सदा, गणेशी सदा, ललित सदा, उमेश सदा,मंटून सदा, महादेव सदा, अजित सदा, गीता देवी, बबिता देवी,अजय सदा, विशाल सदा, रुपनी देवी, रामरजी देवी, सावित्री देवी, सुखदेव सदा, अखिलेश सदा आदि के घर और  घर में रखे सभी समान जल गए।

Share This Article