समस्तीपुर: बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी,सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आहलादचौक गांव में गुरुवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गोली युवक के पैर में लगी है। उसे मोहनपुर पीएचसी से बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

युवक की पहचान हिमांशु कुमार के रूप में हुई है।बताया गया है कि हिमांशु की बाइक से दो दिन पूर्व मोहनपुर में ही किसी बच्चे को ठोकर लग गयी थी। बताया गया है कि उसी के प्रतिशोध में बदमाशों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब युवक गुरुवार देर शाम करीब 10 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था।

समस्तीपुर: बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर किया जख्मी,सदर अस्पताल में भर्ती 2बाइक से आये बदमाश उसे गोली मार फरार हो गए। जिसके बाद परिजन इलाज के लिए मोहनपुर पीएचसी ले गये। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article