डीएवी बरौनी के ‘जेनिथ 2026’ में बच्चों का जलवा, डीआईजी बोले- आधुनिक युग के लिए सर्वांगीण विकास जरूरी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेल, संगीत,विज्ञान एवं एक्स्ट्रा एक्टिविटी में छात्रों को विशेष अभिरुचि रखना आधुनिक युग में बहुत जरूरी है। जो डीएवी बरौनी विद्यालय इसे पूरा कर रहा है यहां के बच्चें देश भर में नाम कर रहे हैं। उक्त बातें हर्ल उपनगरी स्थित डीएवी विद्यालय में वार्षिकोत्सव जेनथ 2026 समारोह को संबोधित करते हुए बेगूसराय रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा।

उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चे काफी बेहतर परफोर्मेश दे रहे हैं। इस दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का ओजन किया गया। समारोह का उद्घाटन डीआईजी बेगूसराय शैलेश कुमार सिन्हा, बरौनी हर्ल के इकाई हेड नितिन सक्सेना व एनटीपीसी बरौनी में तैनात सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेंट आकाश सक्सेना ने किया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण बातों को रखा।

डीएवी बरौनी के 'जेनिथ 2026' में बच्चों का जलवा, डीआईजी बोले- आधुनिक युग के लिए सर्वांगीण विकास जरूरी 2कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल व अनाज का वितरण करने के अलावे एक जरूरतमंद को सिलाई मशीन भी गिफ्ट किया गया। वही स्कूली बच्चों के द्वारा गीत, संगीत, कौव्वाली के अलावे गरीबी व भुखमरी, जातीय भेदभाव, राजनीति के झूठे वादे से जुड़े समेत विभिन्न प्रस्तुति दी गई। मौके पर मुख्य पार्षद बबीता देवी, सहायक क्षेत्रीय निदेशक बिहार जोन समस्तीपुर नीरज कुमार ,सहायक क्षेत्रीय निदेशक डीएवी पब्लिक स्कूल जॉन सी सविता,सहायक क्षेत्रीय निदेशक डीएवी पब्लिक स्कूल बिहार जोन आई अनिल कुमार सिंह,

डीएवी बरौनी के 'जेनिथ 2026' में बच्चों का जलवा, डीआईजी बोले- आधुनिक युग के लिए सर्वांगीण विकास जरूरी 3कमांडेंट फायर एनटीपीसी भास्कर दास,प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय गढ़ाहाड़ा के पांडे, प्लांट हेड बरौनी डेयरी विशाल वैभव, प्राचार्य सुधा झा, मृणाल कांत, मनीष कुमार ,राम कुमार, संजय सिंह, चंद्रप्रकाश झा, वरिष्ठ कलाकार सुदामा गोस्वामी व आरके त्रिपाठी समेत कई अन्य अतिथि मौजूद थे। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के  खेलकूद, ओलंपियाड, चित्रकला समेत मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार मिश्र, अंबुज, बबिता कुमारी, एकता, बबलू कुमार समेत विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थी।

Share This Article