बेगूसराय रेल पुलिस को मिली सफलता, 67 लाख 28 हजार रुपये के साथ एक व्यक्ति को लिया हिरासत में, मामले की जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में आज बेगूसराय रेल थाने की पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब रूटीन चेकिंग के दौरान बेगूसराय जीआरपी ने एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 67 लाख 28 हजार रुपए बरामद किए गए। उक्त व्यक्ति की पहचान पटना जिला के मरांची निवासी नीतीश कुमार के रूप में की गई है। हालांकि पूछताछ के क्रम में नीतीश कुमार ने बताया कि यह रुपया उनका नहीं बल्कि उनके एक संबंधी का है जो तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली के रहने वाले अनुराग कुमार बताये जा रहे हैं।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय रेल पुलिस को मिली सफलता, 67 लाख 28 हजार रुपये के साथ एक व्यक्ति को लिया हिरासत में, मामले की जांच में जुटी पुलिस 2वही इस संबंध में आरोपी ने बताया है कि उनका सिक्योरिटी एवं कंस्ट्रक्शन का कारोबार है एवं सुरक्षा के ख्याल से वह ट्रेन से इस रुपए को अपने संबंधी के माध्यम से मंगवा रहे थे। लेकिन बेगूसराय में उस उक्त संबंधी को पकड़ लिया गया है । फिलहाल पुलिस के समक्ष कागजात को प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं बेगूसराय रेल थाने की पुलिस ने बताया की बारिए पदाधिकारी के निर्देश पर शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए गहन जांच पड़ताल की जा रही थी।

बेगूसराय रेल पुलिस को मिली सफलता, 67 लाख 28 हजार रुपये के साथ एक व्यक्ति को लिया हिरासत में, मामले की जांच में जुटी पुलिस 3उसी क्रम में नीतीश कुमार वंदे भारत एक्सप्रेस से उतरे और जैसे ही वह बाहर निकलने लगे तब पुलिस ने उन्हें संदेह के आधार पर पकड़ लिया। तत्पश्चात पुलिस को यह कामयाबी हाथ लगी है । फिलहाल रेल थाने की पुलिस के द्वारा आयकर विभाग को भी इस मामले से अवगत कराया गया है । अब आयकर विभाग के द्वारा भी आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। तत्पश्चात ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर इतनी बड़ी रकम के पीछे का राज क्या है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article