मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के साथ बेगूसराय में संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

DNB Bharat Desk

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आर्ट गैलरी, कंकौल एवं जिले के 81 अन्य स्थलों पर किया गया। इस अवसर पर खेल मंत्री, बिहार सरकार-सह-बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता, जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला, 

- Sponsored Ads-

मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह,  बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार,  महापौर नगर निगम, बेगूसराय पिंकी देवी,  उपमहापौर नगर निगम, बेगूसराय अनिता राय, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान, उप विकास आयुक्त प्रवीणकुमार, नगर आयुक्त नगर निगम, बेगूसराय, जिला परिवहन पदाधिकारी, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी एवं लाभुक उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिले के लगभग 50 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं ने भाग लिया। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार एवं केंद्र सरकार लगातार गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। 125 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना से उपभोक्ताओं के चेहरे पर मुस्कान आई है।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा अब प्रत्येक माह 125 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी, जिसके लिए उपभोक्ताओं को कोई भुगतान नहीं करना होगा। साथ ही, जो उपभोक्ता छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाएंगे, उन्हें राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

Share This Article