कृषि सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, किसान पाठशाला कृषक संगोष्ठी किसान संवाद का हुआ आयोजन

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में सोमवार को आत्मा द्वारा कृषि सलाहकार समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता आत्मा के अध्यक्ष पूर्व मुखिया राम पदारथ महतो ने किया। इस बैठक में किसान सलाहकारों द्वारा विगत दिनों कराए गए किसान पाठशाला कृषक संगोष्ठी किसान संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम की समीक्षा किया गया।

- Sponsored Ads-

साथ ही आत्मा द्वारा दिए विभिन्न कृषि उपादानों के वितरण करने और प्रशिक्षण इत्यादि कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। चर्चा उपरांत बैठक में सर्वसम्वत से निर्णय लिया कि कृषि और किसानों के हित में सलाहकार समिति सदैव तत्पर रही है। आगे भी अपने दायित्व के प्रति सजग रहेगी और किसानों के हित में काम करते रहेगी। कार्यक्रम किसानों के हित में वर्तमान मौसम में चलाए जा रहे कृषि उपादानों के बारे में सदस्यों को अवगत कराया।

कृषि सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, किसान पाठशाला कृषक संगोष्ठी किसान संवाद का हुआ आयोजन 2मौके पर किसान सलाहकार अवधेश कुमार, रंजन रजक के अलावे सलाहकार समिति के सदस्य गोपाल कुमार, दिलदार हुसैन, सुनीता कुमारी, ममता देवी, राम शंकर यादव, चंद्रदेव साहनी, मनोज कुमार के अलावे प्रभारी दिव्यानी राज, प्रखंड किसी पदाधिकारी कृषि समन्वयक मनोज गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article