नालंदा: डीडीसी वैभव श्रीवास्तव और जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में हुई बैठक, 34 में से 31 जिला परिषद हुए उपस्थित

DNB Bharat Desk

 

डीडीसी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी सदस्य को अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पर कोई आपत्ति हो तो वे 27 जनवरी को लिखित रूप में दर्ज करा सकते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

जिला परिषद में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद के लिए पिछले कई दिनों से रस्साकशी और जोड़तोड़ की राजनीति जारी हैं। समीकरण बनाने-बिगाड़ने के खेल पर सबकी नजर टिकी है। जिला परिषद नालंदा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरूद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के सम्बंध में सत्ता पक्ष ने कोर्ट की शरण ली थी।

- Sponsored Ads-

नालंदा: डीडीसी वैभव श्रीवास्तव और जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में हुई बैठक, 34 में से 31 जिला परिषद हुए उपस्थित 2कोर्ट के आदेश पर डीएम द्वारा प्रस्ताव की प्रक्रिया को लेकर सदस्यों के पक्ष लिए जा रहे हैं। आज गुरुवार को सभी सदस्यों को अपनी उपस्थिति जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद अध्यक्ष के समक्ष दर्ज कराई। जिला परिषद कार्यालय में हुई बैठक में कुल 34 में से 31 सदस्य उपस्थित हुए।

नालंदा: डीडीसी वैभव श्रीवास्तव और जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में हुई बैठक, 34 में से 31 जिला परिषद हुए उपस्थित 3न्यायालय द्वारा जिला परिषद अध्यक्ष को पंचायती राज अधिनियम के सेक्शन 70 के प्रावधान के तहत अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला परिषद की विशेष बैठक करने के लिए आदेश दिया गया था। डीडीसी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी सदस्य को अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया पर कोई आपत्ति हो तो वे 27 जनवरी को लिखित रूप में दर्ज करा सकते हैं।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article