गढ़पुरा में डुबने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के गढ़पुरा थानाक्षेत्र अंतर्गत मालीपुर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला में शौच करने के दौरान गढ़े के गहरे पानी में डूबने से एक वृद्ध व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव की है। मृतक व्यक्ति की पहचान मालीपुर गांव के रहने वाले भूल्लू सदा के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया कि घर के बगल में ही पानी भरा गड्ढा है। और वहीं पर भूल्लू सदा शौच करने के लिए गये थे। अचानक भुल्लू सदा का पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगा। वहां पर मौजूद बच्चे भुल्लू सदा को डूबते हुए देखा तो चिल्लाना शुरू कर दिया। बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ लग गई।

स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें भरसक बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक में भूल्लू सदा डूब चुके थे। वहीं काफी खोजबीन के बाद स्थानीय लोगों ने भुल्लू सदा के शव को पानी से बाहर निकाला। फिलहाल इस घटना की जानकारी परिजनों ने गढ़पुरा थाना पुलिस को दी। वहीं मौके पर गढ़पुरा थाना की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article