डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा के एकंगरसराय प्रखंड के श्री शुकदेव एकेडमी प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित शिक्षण संवाद समारोह में बिहार विधान परिषद सदस्य एवं प्रश्न एवं ध्यानकर्षण समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर नवल किशोर यादव पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

एमएलसी ने कार्यक्रम के दौरान आगामी चुनाव पर शिक्षकों संग चर्चा की और शिक्षकों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। मानसून सत्र के दौरान तेजस्वी यादव के सदन में नहीं पहुंचने के सवाल पर नवल किशोर यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव को लोकतंत्र की मर्यादा का ज्ञान नहीं है और वह नेता प्रतिपक्ष के लायक नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि लालू यादव के बेटे होने के कारण तेजस्वी यादव को राजनीति विरासत में मिली है।वहीं, स्कूलों के रंग को लेकर विपक्ष के सरकार पर हमले पर भी एमएलसी नवल किशोर यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पहले स्कूलों का रंग पीला था, उसके बाद सफेद किया गया और अब सनराइज रंग किया गया है।
इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि चर्चा इस बात पर होनी चाहिए कि शिक्षा विभाग में काम सही तरीके से हो रहा है या नहीं, शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे हैं या नहीं। स्कूल के रंग को लेकर विपक्ष को हंगामा करने की जरूरत नहीं है।
डीएनबी भारत डेस्क