लेटस इंस्पायर बिहार जाती, संप्रदाय, लिंगभेद के विचारो से ऊपर उठकर एक जुट होकर बिहार को आगे ले जाने का एक अभियान है – आईपीएस, विकास वैभव

DNB Bharat Desk

लेटस इंस्पायर बिहार जाती, संप्रदाय, लिंगभेद के विचारो से ऊपर उठकर एक जुट होकर बिहार को आगे ले जाने का एक अभियान है जिसमे लाखो लोग विभिन्न माध्यमो से इस अभियान से जुड़ चुके है। और बिहार की तररकी के लिए अपना काम कर रहे है। 22 मार्च 2021 से शुरू हुए इस अभियान मे जुड़े लोगो द्वारा चार वर्षो मे निशुल्क शिक्षा केंद्र की स्थापना से निसाहय और गरीब बच्चो को निशुल्क शिक्षा प्राप्त हो रही है।

- Sponsored Ads-

लेटस इंस्पायर बिहार जाती, संप्रदाय, लिंगभेद के विचारो से ऊपर उठकर एक जुट होकर बिहार को आगे ले जाने का एक अभियान है – आईपीएस, विकास वैभव 2ये बाते आज लेट्स इंस्पायार के संस्थापक और आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने बेगूसराय आगमन पर आयोजित एक प्रेस वार्ता मे बताया। सर्किट हाउस मे आयोजित एक प्रेस वार्ता मे विकास वैभव ने बताया की इस अभियान की शुरुआत 22 मार्च 2021 मे हुए थी। इसका उद्देश्य जाती धर्म लिंग भेद के भेदभाव से ऊपर उठकर और एक जुट होकर बिहार का विकास हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। इन चार वर्षो की यात्रा मे अब तक चौबीस निशुल्क शिक्षा केंद्र बिहार के लोगो द्वारा स्थापित किया गया है। जिसमे 19 कारगिल पाठशाला का संचालन महिलाओ द्वारा किया जा रहा है।

लेटस इंस्पायर बिहार जाती, संप्रदाय, लिंगभेद के विचारो से ऊपर उठकर एक जुट होकर बिहार को आगे ले जाने का एक अभियान है – आईपीएस, विकास वैभव 3ये संस्थाएं बच्चो को निशुल्क शिक्षा दान दे रहे है। इसके अलावा इस अभियान के अंतरत साढ़े तीन सौ स्टार्टअप ऐसे है जिसमे दो स्टार्ट उप ऐसे है जिसमे एक सौ से लोगो को रोजगार मिल रहा है। इस  अभियान का लक्ष्य 2028 तक हर जिला मे पांच स्टार्टअप हो जिसमे एक सौ लोगो को रोजगार मिल सके। इसके अलावा बिहार को विकसित  करने की और भी योजना पर काम किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article