नालंदा: राजगीर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, 2025 में जीत का संकल्प।जदयू विधायक कौशल किशोर बोले- एनडीए पूरी तरह एकजुट

DNB Bharat Desk

नालंदा-राजगीर विधानसभा क्षेत्र के बिद्दुपुर फतेहपुर स्थित एक निजी सभागार में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।

- Sponsored Ads-

नालंदा: राजगीर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, 2025 में जीत का संकल्प।जदयू विधायक कौशल किशोर बोले- एनडीए पूरी तरह एकजुट 2राजगीर के जदयू विधायक कौशल किशोर ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दल पूरी तरह एकजुट हैं और 2025 में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई और विकास कार्यों से जनता का विश्वास जीता है।विधायक ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है, परंतु अनुशासनहीन विरोध उचित नहीं है।

नालंदा: राजगीर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, 2025 में जीत का संकल्प।जदयू विधायक कौशल किशोर बोले- एनडीए पूरी तरह एकजुट 3वहीं भाजपा नेता एवं सिलाव मुख्य पार्षद जय लक्ष्मी ने कहा कि बिहार में विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए 2025 में फिर से नीतीश कुमार को सत्ता में लाना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे न केवल स्वयं मतदान करें बल्कि अधिक से अधिक लोगों को वोट दिलाने का भी संकल्प लें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article