विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन का शिलशिला शुक्रवार को भी जारी रहा। जो देर शाम तक चलता रहा। प्रतिबंध के बावजूद अधिकतर प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशासन की मौजूदगी में स्थानीय बूढ़ी गंडक नदी में किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में युवाओ की टोली डीजे के धुन पर नाचते गाते देखे गए।

- Sponsored Ads-

प्रखंड के मेघौल, खोदावंदपुर, बरियारपुर, मटिहानी, मालपुर, बाड़ा, दौलतपुर, सागी नारायणपुर, चलकी, तेतराही, मशुराज सिरसी गांव स्थित विभिन्न पूजा समितियों के पंडालो से प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया।जिसमें पूजा समिति के युवक व युवतियां नाचते गाते नमो शारदे, वीणा पानी, सरस्वती माता विद्या दाता आदि जयघोष करते हुए विसर्जन यात्रा में चल रहे थे। प्रखंड के 68 प्रतिमाओं में कुछ प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को किया गया था।

विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का किया गया विसर्जन 2लेकिन अधिकांश प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को नही किया गया था।क्योकि मिथिला में ऐसी मान्यता है कि बेटी विदाई गुरुवार को नही किया जाता है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन को जुलूस के साथ चलते देखा गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article