दोनों का किया हायर सेंटर रेफर, चंडी थाना क्षेत्र की घटना
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-

देर रात नालंदा जिले में रफ्तार का कर दिखा,जहां देर रात चंडी थाना क्षेत्र इलाके के माधोपुर बाजार में अनियंत्रित स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया।
इस घटना में एक युवक समीर उर्फ छोटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चीकू एवं उसका दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जाता है कि ये सभी महकार से माधोपुर बाजार किसी काम से मोटरसाइकिल से जा रहे थे तभी जाने के दौरान ही माधोपुर बाजार के समीप अनियंत्रित स्कार्पियो ने तीनों को कुचल दिया।
फिलहाल पुलिस की मदद से दोनों गंभीर हालत में युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को जप्त कर लिया है।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
