बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को कुचला, दोनों दोस्त की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर संजात पथ के पकड़ी के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों दोस्त की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को कुचला, दोनों दोस्त की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2 इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा आया हुआ है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर संजात पथ के पकड़ी के समीप की है।मृतक दोनों यूवक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत निवासी मोहम्मद मकतूब का 26 वर्षीय पुत्र इरशाद एवं मोहम्मद मेराज हाफिज का 23 वर्षीय पुत्र मोहम्मद बली के रूप में हुई।

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को कुचला, दोनों दोस्त की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3परिजनों ने बताया है कि मोहम्मद बली एवं मोहम्मद इरशाद घर से खाना पीना खाकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर पेट्रोल भरने के लिए घर से पेट्रोल पंप पर गया था। पेट्रोल भरा कर जब घर वापस लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने वीरपुर संजात पद के पकड़ी के पास मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर मार दिया।

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को कुचला, दोनों दोस्त की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 4वहीं हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों दोस्त की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।परिजनों बताया है कि घटना की सूचना मिला कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दोनों दोस्त की मौत हो गई।

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो दोस्तों को कुचला, दोनों दोस्त की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 5फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वीरपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article